गिधपुरीबलौदाबाजार

प्राथमिक शाला तमोरी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण को लेकर उबाल, जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे के नेतृत्व में ग्रामीणों का धरना

डोमार साहू (गिधपुरी) ग्राम पंचायत तमोरी स्थित प्राथमिक शाला में वर्षों से लंबित अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। जब बच्चों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था से नाराज़ ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे के नेतृत्व में स्कूल परिसर में ही जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
धरना उस समय और उग्र हो गया जब बीएलओ जांच अधिकारी और शिक्षक स्कूल पहुंचे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बीएलओ जांच अधिकारी लोगों को स्कूल की बाहर ताला लगा कर अंदर बैठा कर रखे थे जब ग्रामीणों ने जर्जर स्थिति, कमरों की भारी कमी और बच्चों को ज़मीन पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी से अवगत कराया। आगे ग्रामीणों ने बताया कि सीमित कक्षों के कारण पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी को तुरन्त जानकारी मिलने पर आश्वासन दिया कि जल्द ही स्कूल की मरमत और नया एक स्कूल निर्माण किया जाएगा इसके बावजूद धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस प्रशासन आकर समझाया तब जाकर धरना प्रदर्शन स्थगित किया
धरने को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे ने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा—
“बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। जब तक अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए शासन-प्रशासन से लिखित स्वीकृति और बजट की घोषणा नहीं होती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि निर्माण कार्य की स्पष्ट समय-सीमा चाहिए। मौके पर मौजूद बीएलओ जांच अधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र ही जिला शिक्षा अधिकारी तक अवगत करा कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन पर अड़े रहे।
धरना-प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे घटनाक्रम से क्षेत्र में प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button