बलौदाबाजार

छोटे ट्रक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 10 महिलाओं समेत 13 की मौत

बलौदाबाजार रोड पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। स्वराज माजदा नमक ट्रेलर से टकराने पर हुआ हादसा।

बलौदा बाजार – छत्तीसगढ़ के रायपुर से लगे विधानसभा थाना क्षेत्र मे भीषण सड़क हादसे में मौत की शिकार हुई महिलाएं एवं बच्चे। इनमें 10 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल है। वही दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना रविवार देर रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। घायलों को जल्द उपचार के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद निवासी की बेटी के बच्चा होने के छठे दिन छट्ठी कार्यक्रम आयोजित था।
इसी कार्यक्रम में शामिल होने सभी रिश्तेदार लोग स्वराज माजदा वाहन में सवार होकर खरोरा थाना क्षेत्र के बाबा बनारसी गए थे। कार्यक्रम होने पश्चात देर रात वे सभी वापस लौट रहे थे। तभी रायपुर – बलौदाबाजार मुख्य मार्ग में सारागांव के पास एक ट्रेलर गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर से 14 लोगों की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं, 2 बच्चियां और 1 बच्चा शामिल है। इनमें एक दूध मुहि बच्ची भी शामिल है। मृतकों के अलावा दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए है। मामूली रूप से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा और जिन्हें ज्यादा चोंटें आई है उन्हें मेडिकल कॉलेज रायपुर उपचार के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है माजदा वाहन में मुख्य रूप से महिलाएं एवं बच्चे ही शामिल थे। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि इससे दर्दनाक हादसा उन्होंने कभी नहीं देखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button