
राकी साहू लवन – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धराशिव में 30 अप्रैल को कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम की घोषणा संस्था प्रमुख कमल नारायण गायकवाड़ ने किया ..जिसमे कक्षा 9 वी में मूलचंद वर्मा ने 93.59 % के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा गुलशन साहू 93.16% के साथ कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तारणी सेन और कार्तिका पटेल ने 92.8% के साथ दोनों को कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार कक्षा 11 वीं जीवविज्ञान में किरण यादव को 92.8 % प्राप्त हुआ तथा कक्षा में प्रथम स्थान रहा, तन्नू मिरी 89.6% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त की तथा देवेंद्र पैकरा एवं बृहस्पति तुरकाने 89.2% के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 11 वीं कला में मनीषा ने 79.8 % के साथ प्रथम स्थान चिंकी 76.8% के साथ द्वितीय स्थान तथा रूपेश 75.8% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किये।

बांकी विद्यार्थियों ने भी बहुत अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए। संस्था के सभी स्टाफ श्रीमती मनीषा वर्मा , श योगेश वर्मा , श्रीमती पुष्पा कुर्रे , प्रेमप्रकाश जांगड़े, शमहेंद्र वर्मा ,राकेश रोशन भारद्वाज, सुश्री अमृता ध्रुव, एवम चंद्रकुमार धीवर ने सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी.



