
राकी साहू.कसडोल विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी (पलारी) में गुरुवार को आयोजित सद्गुरु कबीर साहेब के ज्ञान सत्संग के कार्यक्रम में विधायक संदीप साहू शामिल हुए उन्होंने कबीर दास जी के सुंदर विचारों को रसपान कर आशीर्वाद लिया विधायक संदीप साहू ने उपस्थित लोगों से कहा की साहेब कबीरदास जी का जीवन और उपदेश हमें जीवन में सदैव प्रेरणा देते रहेगें मेरा सौभाग्य है कि आज मैं इस पावन अवसर पर पहुंच कर आशीर्वाद लिया.

इस अवसर पर साहू समाज तहसील अध्यक्ष रोहित साहू ,साहू समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू भी उपस्थित रहे.




