शांतीपूर्ण तरीक़े से आदर्श आचार संहिता का पालन करतें हुए इस वर्ष होली का त्योहार संपन्न हुआ

जांजगीर चांपा :- ग्राम हथनेवरा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास , उमंग धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के ग्रामीण इलाकों में जमकर होली खेली गई। प्रेम सद्भाव के इस पर्व पर लोगों ने जमकर एक दूसरे को रंग लगाया और होली के गीत गाए।
आपसी मिलन का यह त्योहार होली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार , सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। छिटफुट घटनाओं को छोड़ होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होने से पुलिस-प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। जिले के सभी प्रखंडों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोगों ने जम कर एक दूसरे पर रंगों की बौछार की और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए। बुजुर्गों ने होली के गीत के साथ माहौल को रंगीन बनाया तो युवा वर्ग के लोगों ने डीजे गाजे-बाजे के साथ उत्सव का आनंद लिया सभी ने सौहार्दपूर्ण तरीके से आपस में मिलकर मिलकर अबीर की होली खेली जिसमें छोटे लोगों ने अपने से बड़ों से आर्शीवाद लिया।
होली के अवसर पर रंग में भंग डालने वाले हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस बल ने नगर समेत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने के अलावा नगर में पहली बार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। बावजूद इसके शराब के नशे में हुड़दंगियों के बीच कई जहगों पर आपसी झड़प हुई जिसे बाद में आसानी से पुलिस द्वारा सुलझा दिया गया।
संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन



