मुख्यमंत्री

सीएम साय ने किया” विजय बूथ अभियान ” का शुभारंभ, कंदूल में घर-घर जाकर लगाया झंडा

रायपुर – आज cm विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के ग्राम कांदुल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान “विजय बूथ अभियान” का शुभारंभ किया।

CM ने कहा यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है की आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के इस अभियान की शुरुआत हुई है। हम सभी को मिलकर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर आरूढ़ कराना है। जनसभा को संबोधित करते हुए हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि, आज से पूरे प्रदेश में घर-घर में बीजेपी का झंडा लगाने की शुरुआत की जा रही है। मैं पूर्व में भी यहां आया था और आप सभी को पता है कि, लोकसभा चुनाव का शुभारंभ हो चूका है। जिसके तहत हमारे प्रदेश में दो चरणों में चुनाव संपन्न किया जायेगा और आपके रायपुर लोकसभा का चुनाव 7 मई को होगा।

सीएम साय ने घर-घर लगाया भाजपा का झंडा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है। उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है। हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है। इस दौरान सीएम साय ने स्वयं कुछ घरों में भाजपा का झंडा लगाया है।

हमारी सरकार मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सबको पूरा करेगी। इसके लिए आप सबको छत्तीसगढ़ के 11 सीटों पर भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button