डॉ मोहन यादव और सीएम विष्णु देव साय ने राजनांदगांव व कवर्धा में चुनाव प्रचार का शंखनाद किया

कवर्धा – आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कवर्धा मे जनसभा कार्यक्रम मे शामिल हुए
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय राजनांदगांव लोकसभा सीट के कवर्धा में चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है।
कबीरधाम जिला राजनांदगांव लोकसभा सीट अंतर्गत आता है। इस जिले में कवर्धा व पंडरिया विधानसभा हैं। इन दोनों सीट पर भाजपा के विधायक है। ऐसे में दोनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को लीड वोट दिलाने में पार्टी के नेता लगे हुए है।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। बतादें कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे सहित भारी संख्या भाजपा कार्यकर्त्ता व आमजन उपस्थित रहे.