छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को 4 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात

छत्तीसगढ़ में 4 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। विष्‍णुदेव साय सरकार ने इन कॉलेजों के लिए 1224 करोड़ रुपये की प्रशास‍कीय स्‍वीकृति दे दी है। प्रदेश में ये 4 नए मेडिकल कॉलेज कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़ और सुदूर नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र गीमद में खोले जाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रत्येक कॉलेज में एमबीबीएस की 50-50 सीटें रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले ही हाईपावर कमेटी का गठन कर दिया है। ये कमेटी चारों कॉलेजों के अलावा जशपुर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट देगी। चारों मेडिकल कॉलेज अगले साल शुरू होने की संभावना है। फंड जारी करने के बाद बिल्डिंग बनाने के लिए टेंडर जारी करने की संभावना है।

इन कॉलेजों के निर्माण के लिए 60 फ़ीसदी फंड केंद्र सरकार देगी. 4 नए मेडिकल कॉलेज खुलने से प्रदेश में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 1820 से बढ़कर 2320 हो जाएगी. छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस की सीटों को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों में नए मेडिकल कॉलेज खोल रही है.

राज्‍य में गिरा है नीट कट-ऑफ स्‍कोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button