
सूरजपुर -आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे. दोपहर हवाई अड्डे से अंबिकापुर पहुँचे, जहाँ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से स्वागत किया. तत्पश्चात सूरजपुर पहुँचे.सूरजपुर के हाईस्कूल मैदान में उन्होंने चुनावी जन सभा को संबोधित किया. सबले बढ़िया छत्तीसगढ़ से अपना भाषण शुरू करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि मैंने आपसे वादा मांगा था और आपने मेरी बात मानी. 14 विधानसभा बीजेपी जीती और मजबूत सरकार बनाई. 7 मई को चुनाव में आप सभी मतदान करेंगे. आप लोगों ने पहले से ही मन बना लिया है. आप लोगों ने पहले से भी निर्णय कर दिया है. यह चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को पूरा करने के संपकल्प का चुनाव है.
उन्होंने सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में वोट करने की अपील की.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस कहती थी कुछ नहीं बदलेगा, सब ऐसा ही रहेगा, सब ऐसे ही चलेगा. अब विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है. 10 साल पहले वोट बैंक की राजनीति होती थी, धर्म और जाति की राजनीति होती थी. समाज को बांटने तोड़ने का काम किया जाता था. लेकिन पीएम मोदी ने 10 साल में राजनीति की परिभाषा बदल डाली. आज विकासवाद की राजनीति करनी है. उन्होंने सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज दवा बनाने में भारत दूसरे नंबर पर खड़ा है. आदिवासी भाई आज मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें लिखा है मेड इन इंडिया. पीएम आवास के तहत 4 करोड़ घर बनाए गए हैं. हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ा गया है. अगले 5 साल में 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पीएम मोदी चलाएंगे. लोगों को मुफ्त में बिजली मिलेगी. यह बदलता भारत है.जन सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई विधायक, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.




