
भाटापारा.भाटापारा शहर पुलिस ने चाकूबाजी कर प्राण घातक हमला करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

उक्त संबंध में नगर निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों रात्रि साढ़े नौ बजे भाटापारा गुरूनानक वार्ड में बीड़ी पीने के मांगने की सामान्य सी बात को लेकर गाली- गलौज करते हुए रोहित बाल्मिकी नामक युवक ने आक्रोश में आकर बीड़ी मांगने वाले विनोद बख्तावर सोनवानी के पेट में चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया बख्तावर सोनवानी की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाज रोहित बाल्मिकी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया उक्त कार्रवाई में सुरेन्द्र सिंग, उमेश वर्मा, विजय ठाकुर, रामस्नेही, लोरिक शांडिल्य व दुर्गेश साहू आदि शामिल थे.



