राजनीति

आप बीजेपी सरकार बनाए हम दो साल में नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा देंगे – अमित शाह

कांकेर.बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कांकेर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत किया इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह सभा स्थल पहुंचे इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं प्रभु श्री राम के ननिहाल आया हूं हमने 17 जनवरी को अद्भित दृश्य देखा 500 वर्षो से टेंट में बैठे रामलला जी ने अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाया उनका सूर्यतिलक भी हुआ इस मंदिर के लिए कई लोग शहीद हो गए. लेकिन, कांग्रेस पार्टी सालों तक रामलला के जन्म स्थल के मामले को लटकाती रही लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भव्य मंदिर भी बन गया और रामलला मंदिर में विराजमान भी हो गए
कांकेर के नरहरदेव मैदान में अमित शाह ने सभा को संबोधित किया इस दौरान अमित शाह नक्सलियों को सीधी चेतावनी देते नजर आए अमित शाह ने सभा को संबोधन करते हुए कहा कि मोदी की सरकार फिर से बनवाइए हम दो साल में नक्सलवाद का नामो निशान मिटा देंगे शाह ने मंच से नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी समय है सरेंडर कर दो नहीं तो परिणाम बहुत बुरा होगा। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश मे आतंकवाद समाप्त कर दिया है अब नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है दो साल में छत्तीसगढ़ होगा नक्सल मुक्त
अमित शाह ने नक्सलवाद पर गरजते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में नक्सलवाद पर नकेल नहीं कसा जा सका लेकिन मौजूदा समय में बीजेपी की नई सरकार ने नक्सलियों से निपटने के लिए नया प्लान तैयार किया। सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पद संभालते ही चार महीनों में ही 90 से ज्यादा नक्सलियों का सफाया हो चुका है। केंद्र में यदि तीसरी बार मोदी जी की सरकार आई तो दो साल के अंदर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को हम कहना चाहते हैं कि आप सरेंडर कर दीजिए अब भी वक्त है यदि अब भी नक्सलियों ने सरेंडर नहीं किया तो चिंता ना करें आने वाले दो सालों में छत्तीसगढ़ की धरती नक्सलवाद से मुक्त होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button