छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक संदीप साहू

रक्त दान शिविर का आयोजन

राकी साहू . साहू सदन राजनांदगांव में आयोजित साहू समाज के छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में साहू समाज युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू शामिल हुए साथ मे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं युवा प्रकोष्ठ संयोजक पवन साहू भी मौजूद रहे ।इस दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के दौरान जिला साहू संघ के नेतृत्व में रक्तदान शिविर भी रखा गया जिसमें युवाओं एवं महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्त दान की वही जिला साहू संघ रायपुर द्वारा भी आयोजित जिला स्तरीय युवक- युवती परिचय सम्मेलन, नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह एवं सामजिक पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए इस सफल आयोजन के लिए जिला, तहसील, परिक्षेत्र व ग्रामीण साहू समाज, जिला -रायपुर एंव राजनांदगांव के समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button