
डभरा तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में राम सप्ताह का आयोजन हो रहा था. वहीं प्रसाद में रसगुल्ला और पोहा का वितरण किया गया. प्रसाद खाते ही लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी. इनमें से करीब 75 लोगों को डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लगभग 30 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस और कुछ लोगों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में डभरा बीएमओ डॉक्टर माधुरी चंद्रा ने बताया भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है.

शाम को आरती के 9 बजे प्रसादी दिया गया इसे खाने के बाद रात 10 से 11 बजे के बीच लोगों को उल्टी दस्त की होने लगी। अचानक डोमनपुर एवं गोविंदपुर के ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुर में तो किसी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में भर्ती कराया गया है जहां सभी भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है ।


