छत्तीसगढ़

शाह की तारीफ पर साय का आभार : सीएम ने कहा- विपक्ष की नक्सल समर्थक सियासत से ही ‘उनको’ मिलती है ताकत

छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने साय सरकार की तारीफ करते मारे गए नक्सलियों का ब्यौरा दिया। जिसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है। 

सीएम श्री ने अपने ट्विटर अकॉउंट पर लिखा कि, आपके इस विश्वास के लिये हम आभारी हैं माननीय गृह मंत्री जी। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है। निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है, पर बावजूद इसके हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि, यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है।

गृहमंत्री अमित शाह नक्सल अभियान पर साय सरकार की तारीफ की

 गृहमंत्री अमित शाह ने अपने साक्षात्कार में लगातार हो नक्सल ऑपरेशन पर कहा कि, पिछले 5 महीने में बीजेपी की सरकार आने के बाद 112 नक्सली मारे गए हैं। पौने चार सौ नक्सलियों ने सरेंडर किया और 153 नक्सली अरेस्ट किए गए हैं। अगले दो-तीन सालों में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। ये छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभियान है। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस इस एनकाउंटर को फेक बताती है। जिसका बुरा समय आता है भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। कांग्रेस पार्टी के साथ शायद यही हुआ है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button