
बलौदाबाजार -जिलों में लंबित राजस्व मामलों के निपटारा 6 महीने में किया जाएगा।राजस्व संबंधी सभी तरह के मामलों के निराकरण में उनके द्वारा शिथिलता बरतने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को लांघा जा रहा था।
पूरे छत्तीसगढ़ में 40 हजार से ज्यादा मामले एक साल से पेंडिंग हैं। किसानों को भटकना न पड़े। बता दें कि किसान सालभर से ज्यादा समय से मामलों के निपटारे के लिए भटक रहे हैं।समय पर मामलों का निपटारा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरेगी। यह जानकारी राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दी। जल्द ही सभी लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा.










