
जांजगीर-चांपा. जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा के 15 डिसमिल जमीन में हमनाम का फायदा उठाकर फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है वही मामले में पीड़ित ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था उसके बाद कोर्ट ने तत्कालीन दो तहसीलदार, दो पटवारी, एक उप पंजीयक समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वही चांपा पुलिस के अनुसार बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बेलसरी निवासी संजय कुमार पांडेय ने चांपा के ग्राम कुरदा के निरंजन प्रसाद पांडेय से वर्ष 2006 में 15 डिसमिल जमीन खरीदकर रजिस्ट्री कराई थी
इनके नाम से हुई है एफआईआर दर्ज
- विक्रेता संजय कुमार बरेठ
- खरीददार साहिल राज देवांगन
- गवाह संतोष देवांगन
- गवाह अभय पांडेय
- तत्कालीन पटवारी अरविंद साहू
- तत्कालीन पटवारी युवराज पटेल
- तत्कालीन पटवारी भूषण मरकाम
- तत्कालीन तहसीलदार डीएस उईके
- तत्कालीन तहसीलदार सरस्वती बंजारे
- तत्कालीन उपपंजीयक विजय कुमार




