
( रॉकी साहू लवन ) शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अहिल्दा में छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच श्रीमती फुलिया देवी घृतलाहरे एवं प्रतिनिधि अशोक घृतलाहरे उपस्थित रहे।कार्यक्रम में छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शासन की योजना अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरित की गई, जिससे दूर-दराज के गाँवों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी।सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए छात्राओं को नियमित रूप से अध्ययन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर तोष कुमार साहू, अंकित साहू, द्वारिका वर्मा, जीतेन्द्र साहू, रवि कुमार घृतलाहरे, संकुल समन्वयक सोनवानी सर , प्राचार्य चंद्रसेन पाटले, आशीष तिवारी, सहाना खरे, खिलेश्वर साहू, कुंज बिहारी साहू, जोली दत्ता, बृजेश कुमार, सौरभ पाण्डेय, विवेक कुमार, गणेशू सुग्रीव यादव, राकेश वर्मा एवं प्रीति बाला की उपस्थिति रही।



