
रायपुर – आज WRS क्रिकेट मैदान में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म एवं कलाकारों की क्रिकेट प्रतियोगिता CiPL (छौलिवुड इंडस्ट्री प्रीमियर लीग) में कलाकारों द्वारा खेले जा रहे इस क्रिकेट महोत्सव के आगाज़ कार्यक्रम में खेल मंत्री टंकराम वर्मा सम्मिलित हुए साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब , छत्तीसगढ़ी अभिनेता एवं राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल , अभिनेता एवं भाजपा नेता श्राजेश अवस्थी, CiPL क्रिकेट आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।




