छत्तीसगढ़

कार -ट्रक मे टक्कर से 4 की मौत

बड़ी मसक्क़त के बाद सव को निकला गया.

बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद में हुए जबरदस्त सड़क हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर है, बताया जा रहा है कि यहां नेशनल हाईवे में सीमेंट पोल से भरी ट्रक हुंडई कार के ऊपर पलट गई,इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई.

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुरूर पुलीस मौके पर पहुंचकर कार में फसे शवों को निकालने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक घटना पुरूर थाना इलाके में धमतरी, कांकेर नेशनल हाईवे में मरकाटोला घाट के पास उस वक्त घटी जब दिल्ली के रहने वाले कार सवार एक महिला तीन पुरूष कांकेर की तरफ़ जा रहे थे,उसी दौरान कांकेर की तरफ़ जा रहे सीमेंट की पोल से लोड ट्रक पलट गई जिसके चपेट में आने कार दब गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई,इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार में फसे मृतकों की बॉडी को निकालने में जुटी है.

कर से टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलटी हो गईं, घटना के बाद ट्रक चालक फरार है.

कार का नम्बर CG 11AS 6084 है.ट्रक छतीसगढ़ से ही है. शवो को पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस से भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button