
भटगांव – भटगांव सिविल अस्पताल सारंगढ़ में 8 जून 2024 द्वितीय शनिवार को अपना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मेडिकल कैंप किया जाएगा। ऐसे दिव्यांग जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, वे आधार कार्ड की फोटो कॉपी और दिव्यांगता दिखता हुआ 2 पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित होकर परीक्षण करवा कर लाभ प्राप्त करें। इसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए छूटे हुए दिव्यांगों की जांच, आंकलन और यूडीआइडी पोर्टल में रजिस्टर्ड होगा, जिनके प्रमाण पत्र बन जाने से सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसमें शिशु, नेत्र, अस्थि (हड्डी) और ऑडियो लॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर और उनके सहयोगी उपस्थित रहेंगे। इससे दिव्यांग सहित आम नागरिकों को इलाज में सुविधा और दिव्यांग को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने में सुविधा मिलेगा।




