बलौदाबाजार - कसडोल

अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल लाहोद
में हुआ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

राकी साहू ब्यूरो

संवाददाता विजय सेन लाहोद .प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल द्वारा अपना वार्षिक उत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी जिला आई ए एस चंदन कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें सभी स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत दी गई जिसमें छात्रों द्वारा भारत के समस्त राज्यों की संस्कृति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और यह सामाजिक रूप में संदेश दिया गया कि अपनी मानसिकता कुटिलता को त्याग कर समाज के वातावरण को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है
वही रंगारंग कार्यक्रम के साथी बच्चों द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से कला व विज्ञान चंद्रयान इसरो जैसी प्रदर्शनी लगाई गई जो देखने में बड़ी ही मनमोहक थी जिस प्रदर्शनी का जिलाधिकारी द्वारा खूब प्रशंसा की गई
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूल के प्रत्येक गतिविधियों जैसे रचनात्मक कार्य में भी छात्रों को भाग लेना चाहिए प्रत्येक माता-पिता का लक्ष्य व अभिलाषा होती है कि हमारा बच्चा श्रेष्ठ हासिल करें लेकिन कभी वह लक्ष्य हासिल नहीं होता है तो निराश नहीं होना चाहिए नहीं बच्चों को निराश करना चाहिए क्योंकि असफलता ही सफलता का रास्ता दिखाती है हमेशा सकारात्मक सोच रखें,विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड से आए बोर्ड ऑफ मेंबर एडवोकेट बहादुर सिंह नगदली ने कहा कि बच्चों को सफलता प्राप्ति के लिए सार्थक लक्ष्य का निर्धारण और दंड संकल्प के साथ कड़ी मेहनत व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा,
प्रबंधक रमाकांत साहू ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि हमारा लक्ष्य एक अच्छी शिक्षा देना है और जो आपके सहयोग के बिना हासिल नहीं हो सकती और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
स्कूल के प्रधानाचार्य जीसी दास ने बताया कि सीबीएसई में हम हमेशा अच्छे अंकों के साथ सत प्रतिशत रिजल्ट दे रहे हैं और आगे भी हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि एक अच्छी शिक्षा व सुलभ शिक्षा का संकल्प लेकर हम स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे, इस दौरान बलौदाबाजार क्षेत्र सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्य .जी सी दास मैनेजर दिलीप साहू बोर्ड ऑफ मेंबर अंजलि साहू मनोज पनेरु,कैलाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button