
रायपुर -(CGBSE)छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों का सभी छात्रों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. जानकारी के मुताबिक बोर्ड इस हफ्ते 8 से 10 मई के रिजल्ट जारी कर सकता है. ये नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किए जाएंगे. जिसके बाद सभी स्टूडेंट्स CGBSE बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
इस साल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई थी जो 21 मार्च तक चली थी. वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च को खत्म हुई थी. 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में इस साल करीब 6.10 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. जिसमें 2 लाख 62 हजार स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी. जबकि 3 लाख 47 हजार स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हर साल एक साथ ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करता है ऐसे में उम्मीद है कि इस साल भी दोनों ही कक्षाओं के नतीजे एक साथ एक ही दिन जारी किए जाएंगे. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा.पिछले साल की तो 2023 में 10 मई को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था.




