छत्तीसगढ़

गिधपुरी क्षेत्र में धान कटाई जोर शोर से प्रारंभ

( डोमार साहू गिधपुरी )ग्राम गिधपुरी क्षेत्र अंचल में धान कटाई जोर शोर से प्रारंभ है वही इस वर्ष खेती-किसानी में अब पुरानी पद्धति बहुत कम देखने को मिलती है बल्कि नए तौर-तरीकों से खेती करने के लिए किसान लगातार प्रयास कर रहे हैं।

किसान इस समय धान की मिंजाई के लिए मजदूरों से अधिक हार्वेस्टर की मदद ले रहे हैं। किसान इसे अधिक सुविधाजनक और समय की बचत वाला मान रहे हैं।इस समय धान फसल की मिंजाई का काम तेजी से चल रहा है। बड़े किसान और अधिक खेत रखने वाले किसान हार्वेस्टर वाहन की मदद से मिंजाई का काम कर रहे हैं। किसानों को यह नयी पद्धति सरल और सुविधाजनक लगने लगी है। श्रमिकों की कमी के कारण भी किसान पुरानी पद्धति को छोड़ रहे हैं। वही ग्रामीण अंचल , गिधपुरी मलपुरी भरूवाडीह और बिजराडीह समेत तमाम गांव में आज कल खेतों में हार्वेस्टर ही हार्वेस्टर नजर आ रहे हैं। अंचल में इन दिनों धान की कटाई-मिंजाई जोरों पर चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी दर बढ़ने से क्षेत्र के किसान आधुुनिक पद्धति अपनाकर धान की कटाई-मिंजाई करवा रहे हैं। इससे किसानों का समय व पैसा बच रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button