लवन

रामचंद्र बने अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष

( रॉकी साहू लवन ) कसडोल विधानसभा अंतर्गत ग्राम असनींद के निवासी रामचंद्र ध्रुव को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें बधाई देते हुए उनके यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है
मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी ने बताया कि रामचंद्र ध्रुव ग्राम पंचायत असनींद के सरपंच तथा जनपद पंचायत कसडोल के सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर क्षेत्र की जनता को अपनी सेवा दे चुके हैं पार्टी संगठन में भी लगातार तीन मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल के महामंत्री के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां का कुशलता पूर्वक निर्वहन उन्होंने किया है अब पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर जनजाति समाज के बीच संगठन विस्तार करने की जिम्मेदारी उनके मजबूत कंधों पर सौंपी है उनके पूर्व में किए गए प्रदर्शन एवं अपने अनुभव से मैं ये कह सकता हूं कि रामचंद्र ध्रुव जी का कार्यकाल अनेकों सफलताओं से भरा हुआ होगा तथा उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिले में अपनी रचनात्मक भागीदारी से उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करेगा।
उनकी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी के साथ जिला महामंत्री विजय यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष मीना बार्वे, उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू , गिरधारी लाल वर्मा, दुर्गा पटेल, प्रशांत यादव, नरेश साहू चंद्रभूषण वर्मा, हेमंत साहू, रमाशंकर साहू, रामनाथ यादव, बुधराम साहू, शिव वर्मा, फुलसाय साहू, शांति कोसले, उषा साहू, शांत साहू, रानी यादव, तोशकुमार यादव, प्रेमलाल साहू, दुर्गेश बाजपेयी, अश्वनी वर्मा , गोविंद घृतलहरे, गजानन वर्मा, तृप्ति विश्वास, धनेश टंडन, रमन साहू, योगेश सिंघम, सर्वेंद्र साहू, योगेश साहू, सुमेंन्द्र बार्वे ,विजय साहू, किशोर बंजारे, अजय साहू, चूड़ामणि सिंघम, एस कुमार धीवर , केशव मिश्रा, कमलेश वर्मा, गायेश्वर प्रसाद साहू , भावेश तिवारी भारत भूषण साहू, ओम प्रकाश साहू, श्रीचंद साहू ,नंदू वर्मा ,समविवेक मानिकपुरी, अमित वर्मा , गौरीशंकर वर्मा, घुराऊ राम वर्मा, नरेंद्र साहू, डेविड प्रजापति आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button