गिधपुरी

बगीचा में लगी हरी सब्जियों का महन्त रामसुन्दरदास महाराज ने किया निरीक्षण

डोमार साहू (गिधपुरी) छत्तीसगढ़ राज्य की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शिवरीनारायण (जिला – जांजगीर-चांपा) में आयोजित वार्षिक विशाल मेला के अंतर्गत नगर पंचायत टुण्डरा स्थित बगीचा में उगाई गई सब्जी-भाजी का राजेश्री महन्त रामसुन्दरदास जी महाराज ने अपने सहयोगियों के साथ निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि यह विशाल मेला 1 फरवरी से 15 फरवरी तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। इसी बगीचा से प्राप्त ताज़ी एवं शुद्ध हरी सब्जियाँ भगवान श्री शिवरीनारायण, श्री जगन्नाथ स्वामी एवं श्री राघवेन्द्र सरकार को भोग-राग के रूप में अर्पित की जाती हैं।
भगवान श्री शिवरीनारायण को भोग अर्पण किए जाने के पश्चात यही पावन अन्न महाप्रसाद के रूप में मेला में आए हजारों श्रद्धालु भक्तों को वितरित किया जाता है। महन्त जी ने निरीक्षण के दौरान सब्जियों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं देखरेख की सराहना की तथा सेवा में लगे सभी सहयोगियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button