
आकाशीय बिजली गिरने से फिर आठ लोगों की मौत हो गई यह घटना बहुत ही दुखद है छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण शामिल हैं दोपहर बारिश से बचने के लिए सभी खंडहर में रुके थे, तभी बिजली गिरी। मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी स्कूली बच्चे परीक्षा दिलाकर वापस आ रहे थे कि अचानक रास्ते में पानी से बचने के लिए खंडहर में रुके वही पर तेंदू का पेड़ भी था अचानक बारिश के साथ गर्जना आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी जिसके चपेट में आने से सभी लोग बुरी तरह झुलस गए वही सूचना मिलने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने 6 बच्चों और 2 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया।ल
हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ग्रामीण का नाम अभी तक सामने नहीं आ सका है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। मृतकों में 4 मनगटा और 2 जोरातराई के रहने वाले थे।
मृतकों और घायलों के नाम
रवि पटेल पुत्र कुमलेश पटेल,मनगटा
परस साहू पुत्र लूणकरण साहू,
मनगटा
शशिकांत साहू पुत्र चंदू साहू, मनगटा
पीयूष साहू पुत्र फेरू साहू मनगटा
नितिन धनकर पुत्र दिनेश धनकर, जोरातराई
चुरामन देवांगन पुत्र बोधन देवांगन, बोरी जोरातराई
अनिल साहू पुत्र पीतांबर साहू, जोरातराई
रमेश नेताम निवासी जोरातराई घायल
4-4 लाख रूपए की सहायता राशि मिलेगी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि मंजूर की है। इस घटना में एक घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है



