सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा गिधपुरी में विद्युत उपकरण खराब होने से उपभोक्ताओं को आ रही है परेशानी

( डोमार साहू गिधपुरी ) पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिधपुरी में गति दिवस आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से गांव में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के विभिन्न विद्युत उपकरण खराब होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा गिधपुरी के सहायक प्रबंधक गोपाल स्वामी से हमारे संवाददाता को बताया कि 23 सितंबर रात्रि को गांव में बारिश के साथ साथ आकाशीय बिजली बैंक के नजदीक गिरने से बैंक अंदर रखें कंप्यूटर सिस्टम,सीपीयू,बल्ब,वायर आदि विभिन्न विद्युत उपकरण खराब होने से बैंक का कार्य अभी 8 दिन से पूरी तरह से बंद है अभी यहाँ के खाताधारकों को निकटतम ब्रांच देवसुन्दरा में लेनदेन हेतु सुविधा प्रदान किया जा रहा है शाखा के विभिन्न विद्युत उपकरणों को बनाने बिजली मिस्त्री को बोला गया है जैसे ही कंप्यूटर वगैरा आदि सामग्री पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे यहां लेनदेन सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा