छत्तीसगढ़

छुई खदान धसने से एक युवक की मौत, एक महिला की हालत गंभीर

10 लोग निकाल रहे थे खदान से छुई मिट्टी

सूरजपुर – सूरजपुर जिले के ओडगी ब्लाक में आज सुबह 10 बजे आसपास छुई खदान में मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंस गया। खदान मे दो लोग धस गए. एक युवक तथा एक महिला है. युवक पूरी तरह से धस गया.मिट्टी में दबकर  युवक की मौत हो गई।

वहीं महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आज सुबह 10 लोग छुई मिट्टी निकालने खदान आये थे। इस दौरान मिट्टी धंस गई। घटना में एक महिला व एक युवक मिट्टी में दब गया। इधर जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर पहुंचे और दबे ग्रामीणों को निकालने रेस्क्यू शुरू किया गया। पुलिस भी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर युवक व महिला को निकाला।

डाक्टरो ने मृत घोषित किया – इलाज के लिए युवक को अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान युवक के मौत की पुष्टि की है। वहीं, घटना में घायल महिला का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला और छुई मिट्टी की खुदाई की जा रही है। आये दिन इन खदानों में ग्रामीण मिट्टी और कोयला ले जाने के लिए एकत्र होते रहते है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button