देश
लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, नवरात्रि में 10 अक्टूबर को गोल्ड में आई बड़ी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने का रेट

सोने की कीमत – आज 10 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में 800 रुपये तक की कमी आई है। देश प्रमुख शहरों में सोने के दामों में यह गिरावट त्योहारों के सीजन के बावजूद दर्ज की गई है, जो निवेशकों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। ज्यादातर लोग नवरात्रि के शुभ समय में सोना खरीदते हैं, ऐसे में सोना सस्ता होना उन्हें काफी राहत देगा।
चांदी की कीमत – चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 93,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जिसमें कल की तुलना में आज 10 अक्टूबर को 3,000 रुपये की कमी आई है।




