
छतीसगढ़ के दुर्ग में बस स्टैंड के पास आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
इस हादसे का एक कैमरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है ज़ब हेमंत केशरिया मोटर सायकिल से जा रहे थे तभी पास के स्कार्पियो चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक सवार उससे टकरा कर गिरा और बगल से गुरज रहे ट्रेलर के नीचे आ गया। ट्रेलर के निचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना होने के बाद पास के लोगो ने उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
मृतक की पहचान हेमंत केसरिया भिलाई कैंप वन निवासी के रूप में हुई है। हेमंत के भतीजे ने बताया कि वो भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर है। उसके चाचा हेमंत केसरिया ठेकेदार थे। रविवार को वो सरमढ़ा इंडस्ट्रियल एरिया लेबर पेमेंट करने गए थे। वहां से भिलाई अपने घर लौट रहे थे।
दुर्ग कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।




