
रायपुर- त्योहारी सीजन चल रहा है। इस समय लोग सोने-चांदी के साथ-साथ अन्य वस्तुओं की भी खरीदारी करते हैं। भारत में दिवाली के अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
आज देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भावों में मामूली बदलाव हुए हैं।
सोना पहुंचा 80 हजार पार
बात अगर कीमत की करें तो
24 कैरेट सोना 80,000 के पार पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट का भी रेट 70 से 80 हजार के बीच में देखा जा रहा है। चांदी की कीमत प्रति किलो करीब 1 लाख तक पहुंच चुकी है। वहीं, पिछले 3 सालों के आंकड़े को देखे तो सोने में लगभग 28 हजार रुपए और चांदी में लगभग 40 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
सोना आज 78495 रु एवं चांदी 96552 रु प्रति किलो है




