
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा लवन मंडल के उपाध्यक्ष हरीश विश्वकर्मा जी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त और ऐतिहासिक कदम बताया।
यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। ज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, साथ ही फार्मा एवं रासायनिक उद्योग को प्रोत्साहन देने हेतु किए गए प्रावधान विशेष रूप से सराहनीय हैं।
यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है, जो आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा।
इस जनकल्याणकारी एवं दूरदर्शी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार तथा माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।


