
राकी साहू
पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमंदी खार में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत होने की खबर सामने आई है दोनों युवक कल हुई बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े रहे होंगे वही बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी जिससे दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई

पलारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नंदकुमार निषाद पिता दशरथ निषाद उम्र 46 वर्ष और मृतक भोला राम वर्मा पिता समारू वर्मा उम्र 40 वर्ष दोनों युवक ग्राम गातापार के निवासी है जो कि कल कोसमंदी खार अपने खेत मे काम करने घर से निकले हुए थे जो रात में भी घर वापस नई आए जिसको लेकर परिवारजनों ने उनकी खोजबिन शुरू की और उनकी जानकारी आज पलारी पुलिस को दी वहीं पुलिस द्वारा मामले की जाँच करने के दौरान पता चला कि गातापार गांव के कोसमंदी खार में दोनों युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है वहीं पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है


