
लवन. आप लोग मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान कर जिला पंचायत क्षेत्र क्र.10 से सदस्य के रूप में अपना प्रतिनिधि चुनते हैं तो मैं क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आगे रहूंगा आज मैं आप लोगों से आशीर्वाद के रूप में में वोट मांगने आप लोगों के बीच उपस्थित हुआ हूं उक्त बातें जिला पंचायत क्षेत्र क्र.10 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी नवीन मिश्रा ने अपने क्षेत्र के गांव सेमरिया, चंगोरी, पैसर, मरदा, करदा, सुनसुनिया, सिरयाडीह ,तिल्दा, बरदा, में अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान लोगो से कहीं उन्होंने आगे कहा की राज्य शासन के सभी योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुचांने कोई भी गरीब असहाय लोगों को निस्वार्थ हमेशा सहयोग करना मेरा मुख्य कार्य रहेगा ज्ञात हो कि नवीन मिश्रा का राजनीति में साफ छवि है और लोगो के प्रति हमेशा निस्वार्थ भाव से सहयोग की भावना को देख गांव के लोग उनके समर्थन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और बैल गाड़ी छाप में वोट देने मतदाताओं से अपील कर रहे हैं



