अंतराष्ट्रीय

महान फुटबालर रोनॉल्डो की बड़ी उपलब्धि, बने दुनिया के पहले शख्स, जिनके फॉलोअर्स 100 करोड़ से ज्यादा

अपने करियर की शुरुआत से ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेल के मैदान के अंदर और बाहर रिकॉर्ड तोड़ते रहे है। पुर्तगाल के इस स्टार प्लेयर की एक बार फिर से चर्चा हो रही है क्योंकि उन्होंने एक धांसू रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। सोशल मीडिया के चैनलों पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक अरब फॉलोअर्स हो गए है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो पहले व्यक्ति है।

रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं और हाल ही में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल ‘यूआर. क्रिस्टियानो’ शुरू किया है। चैनल ने एक सप्ताह के अंदर 50 मिलियन फोलोअर्स बनाए है। चैनल को एक मिलियन फोलोअर्स का आंकड़ा छूने में केवल 90 मिनट लगे।

अल नस्सर स्टार ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की। एक्स पर उन्होंने लिखा, “हमने इतिहास रच दिया है – 1 बिलियन फॉलोअर्स! यह सिर्फ़ एक संख्या नहीं है – यह खेल और उससे परे हमारे साझा जुनून, प्रेरणा और प्यार का प्रमाण है।” उन्होंने कहा कि सड़कों से लेकर दुनिया के सबसे बड़े मंचों तक, मैंने हमेशा अपने परिवार और आपके लिए खेला है, और अब हममें से 1 अरब लोग एक साथ खड़े हैं। “आप हर कदम पर मेरे साथ रहे हैं, सभी उतार-चढ़ावों के दौरान भी साथ रहे है। यह यात्रा हमारी यात्रा है, और साथ मिलकर हमने दिखाया है कि हम जो हासिल कर सकते हैं उसकी कोई सीमा नहीं है। “मुझ पर विश्वास करने, अपना समर्थन देने और मेरे जीवन का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद। अभी सबसे अच्छा आना बाकी है, और हम आगे बढ़ते रहेंगे, जीतते रहेंगे और साथ मिलकर इतिहास बनाते रहेंगे।”

रोनाल्डो हाल ही में रियो फर्डिनेंड के पॉडकास्ट पर दिखाई दिए थे, जहाँ उन्होंने खुलासा किया कि वे क्लब को उसके एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा चलाए जा रहे तरीके से खुश हैं। उन्होंने मैनेजर एरिक टेन हैग को भी कुछ सलाह दी, जिसमें उन्होंने पूर्व यूनाइटेड टीम के साथी रूड वैन निस्टेलरॉय का सही तरह से साथ लेने के लिए कहा है। वहीं डचमैन को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया।

सोशल मीडिया पर यह रिकॉर्ड रोनाल्डो द्वारा एक और रिकॉर्ड बनाने के ठीक बाद आया है। हाल ही में क्रिस्टियानो रोनाल्डो 900 करियर गोल करने वाले पहले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल के नेशंस लीग मुकाबले में विजयी गोल करके यह उपलब्धि भी हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button