पलारी

कुसमी में संपन्न हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान

किसानों को मिली नई तकनीकों व योजनाओं की जानकारी

( डोमार साहू गिधपुरी ) विकासखंड पलारी के ग्राम कुसमी में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीनतम सरकारी योजनाओं तथा कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जानकारी प्रदान करना था कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नई खेती पद्धतियों, उन्नत बीजों, जैविक खेती, सिंचाई के नवीन तरीकों और मृदा परीक्षण की उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही, उपस्थित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। किसानों को प्रत्यक्ष रूप से अपने अनुभव साझा करने और फीडबैक देने का अवसर भी मिला, जिससे उनकी समस्याओं को समझा गया और समाधान के सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, कृषि वैज्ञानिक, ग्रामीण जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुसमी सरपंच प्रतिनिधि कांशीराम घृतलहरे, सहकारी समिति कुसमी के प्राधिकृत अध्यक्ष लोकेश्वर वर्मा जी, ग्राम प्रमुख नेम सिंह वर्मा जी, उप सरपंच तरुण वर्मा जी, राहुल चंद्राकर जी युवा नेता भाजपा, समिति प्रबंधक रामनाथ साहू जी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. योगेश येडे, राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट संस्थान रायपुर, डॉ. सागर पांडेय कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा, डॉ. चेनेश पटेल इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर, कृषि विभाग से श्री गजानंद तारम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, मछली पालन विभाग से श्री वायल रॉबर्ट सहायक मत्स्य अधिकारी, डॉ. गोपाल पटेल, सुश्री ममता पटेल पशुधन विकास विभाग, बद्रीप्रसाद जावरीया, कृषि विकास अधिकारी, श्री राजू कुमार टांडे कृषि विस्तार अधिकारी, पुष्पांजलि बांधे, योगेश मढरिया , मोहित साहू उद्यान विभाग,बलराम राठौर कृषि विस्तार अधिकारी, समिति कर्मचारी योगेश त्रिपाठी समिति ऑपरेटर, जितेंद्र पटेल, लक्ष्मीनारायण वर्मा, यशवंत वर्मा,दीपक वर्मा,दुर्गा वर्मा, कृषक मित्र जगमोहन वर्मा, भुवन यादव, डोमन वर्मा इसके अलावा भारी संख्या में कृषक बंधु उपस्थि हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button