
( रॉकी साहू लवन ) गत दिवस विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर पलारी बालसमुंद विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा समाज का होनहार लड़का डोमेश्वर विश्वकर्मा पिता शालिकराम विश्वकर्मा माता सीला बाई ग्राम लरिया का छात्र है जिसने डॉक्टर की पढ़ाई हेतु नीट एक्जाम पास कर अपने माता पिता गुरुजनो के साथ समाज का नाम रोशन किया वही विश्वकर्मा जयंती पर समाज द्वारा उसे शाल व श्रीफल गुलदस्ता एवं सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष हरि राम विश्कर्मा, सचिव श्यामु विश्वकर्मा एवं समस्त समाज के पदाधिकारी गण समाज के सदस्य उपस्थित थे


