
केशव साहू (पलारी)
प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर तमिलनाडू की महिला राजलक्ष्मी मंदा ने बुलेट में तामिलनाडु से नईदिल्ली तक बुलेट की यात्रा शुरू की है। 21000 किमी की यात्रा पर निकली राजलक्ष्मी बुधवार 20 मार्च को पलारी पहुंची। पलारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके साहस को नमन किया।

राजलक्ष्मी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।एक सक्षम भारत के लिए और विश्व पटल पर देश का नाम देखना चाहते हैं तो नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी के मजबूत और कठोर निर्णय के चलते भारत देश आज विश्व गुरु बनने की राह पर हैं। उन्होंने आगे बताया कि 18 अप्रैल को वे दिल्ली पहुंचने वाली हैं।
भाजपा मंडल पलारी के कार्यकर्ताओं ने बुलेटरानी राजलक्ष्मी मंदा का अभिनंदन किया गया। फूल माला एवं ढोल बाजे, फटाके के साथ भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद के नारे के साथ स्वागत किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा ने कहा कि वोट फॉर इंडिया, वोट फॉर मोदी के नारे को बुलंद करने वाली राजलक्ष्मी का साहस सराहनीय है। उनका सभी भाजपा कार्यकताओं की ओर से पलारी में स्वागत करते है। राष्ट्र एकता का संदेश और युवाओं को मत की ताकत का संदेश देने के उद्देश्य से निकली बुलेटरानी राजलक्ष्मी का अभिनंदन है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के प्रचार के लिए तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा बुलेट पर करना काफी साहस का काम है।


