लवन

मूल सर्व गाड़ा समाज छग रायपुर संभाग की नई कार्यकारिणी का गठन शिव मंगल सिंह चौहान बने मुख्य संयोजक

(रॉकी साहू लवन) – मूल सर्व गाड़ा समाज छत्तीसगढ़ रायपुर संभाग के समाज के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को लेकर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ की गई हैं। इस बार बलौदा बाजार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सक्रिय और समर्पित सदस्यों को समाज में अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है समाज के पदानुसार नव-नियुक्त पदाधिकारियों में मुख्य संयोजक शिवमंगल सिंह चौहान नगर पंचायत लवन को मुख्य संयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है वही हरीलाल देवदास ताराशिव को समाज का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। कैलाश देवदास सोनाखान को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है राकेश चौहान को मीडिया प्रभारी, संतोष देवदास को सह-संस्कृति सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विदित हो की इन सभी नए पदाधिकारियों के मनोनयन और नियुक्ति से मूल सर्व गाड़ा समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के तमाम वरिष्ठ सदस्यों, शुभचिंतकों और पदाधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित की है और उनके उज्ज्वल भविष्य व सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button