लवन

शिक्षा सप्ताह के पांचवे दिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू में मनाया गया कौशल एवं डिजिटल पहल दिवस

राकी साहू लवन -डमरू (बलौदाबाजार) शाला शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू, जिला बलौदाबाजार में विद्यार्थियों को कौशल एवं डिजिटल पहल दिवस के अन्तर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा को व्यवसाय से जोड़ने हेतु विभिन्न कौशलों के विकास पर फोकस किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बी. आर. श्रेय ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्तर से ही कक्षाओं में विभिन्न कौशलों से परिचय करवाया जाता है. हाई-हायर सेकन्डरी स्कूलों में विभिन्न विषयों में व्यवसायिक शिक्षा लेने के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं. शिक्षा को प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ने हेतु भी विशिष्ट पहल की गयी है. कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में परिवर्तित करने के साथ-साथ शालाओं में व्यवसायिक लैब की सुविधा भी प्रदान की जा रही है.

“शिक्षा सप्ताह” के पांचवें दिन बच्चों में विभिन्न कौशलों के विकास एवं सीखने-सिखाने में डिजिटल पहल हेतु विभिन्न कौशल गतिविधियों का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button