बलौदाबाजार

किन्नर हत्याकांड के आरोपियों का पर्दाफाश, सुपारी किलर से हुआ था सौदा

बलौदाबाजार – जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा किन्नर हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर काजल किन्नर की हत्या करने वाले कुल 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार. दिनांक 18.11.2024 को ग्राम ढाबाडीह के पास एक बंद पडे पत्थर खदान में एक किन्नर की मिली थी लाश
● मृतिका की धारदार हथियार चाकू से की गई थी हत्या एवं शव मे मिले थे डेढ़ लाख रुपये नगदी
● किन्नर मठ की प्रमुख बनकर, लीडरशिप करने की इच्छा बना हत्याकांड की मुख्य वजह
● मुख्य आरोपी तपस्या किन्नर के मठ प्रमुख बनने के रास्ते की सबसे बड़ी चुनौती काजल थी, इसलिए काजल को रास्ते से हटाने के लिए उसके द्वारा रचा गया पूरा षडयंत्र
● सुपारी किलर के माध्यम से करवा दी गई मृतिका काजल किन्नर की हत्या, मृतिका की हत्या करने के लिए कुल 12 लाख रुपए में सुपारी किलर से हुआ सौदा
● बहाने बनाकर डेढ़ लाख रुपए मिलने का लालच देकर मृतिका को घटनास्थल लाया गया
● *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू, 10,50,000 नगदी एक आर्टिका कार एवं एक मोटरसाइकिल किया गया जप्त

सितंबर महीने में गणेश उत्सव के दौरान काजल की हत्त्या करने की नीयत से तपस्या किन्नर ने कुल 12 लाख रूपये इकट्ठा कर निशा श्रीवास को दिया। निशा श्रीवास ने यह पैसे अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे को दिया और उसने 6 लाख रुपए नगद एक सुपारी किलर को दिया. लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि, वह सुपारी किलर किसी अन्य मामले में जेल चला गया है। इसी बीच काजल की हत्या करने के लिए दो अन्य सुपारी किलर अंकुश और कुलदीप से सौदा किया । इसी बीच घटना के 2 दिन पूर्व आरोपिया निशा श्रीवास अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे के साथ घटनास्थल ग्राम ढाबाडीह के पास पत्थर खदान को देखने भी आई थी।

आरोपियों के नाम

  1. तपस्या किन्नर उर्फ मोहम्मद इमरान भोईर उम्र 36 साल निवासी किन्नर भवन जोरा थाना खम्हारडीह रायपुर जिला रायपुर
  2. निशा श्रीवास किन्नर उम्र 51 साल निवासी धरमपुरा सरकारी स्कूल, तालाब, अमर पैलेस के पास रायपुर जिला रायपुर
  3. हिमांशु बंजारे उम्र 28 साल निवासी मंदिरहसौद कुरुद जिला रायपुर
  4. कुलदीप कुमार कुरील उम्र 29 साल निवासी राजा तालाब शिव मंदिर गली थाना सिविल लाइन रायपुर जिला रायपुर
  5. अंकुश चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी शिव चौक रजातालाब रायपुर थाना सिविल लाइन रायपुर जिला रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button