
एक युवक ने जिंदा मुर्गी को खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा इलाके के छिंदकालो गांव में एक हैरान कर देने वाली ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया। 35 वर्षीय एक युवक की जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश के दौरान दम घुटने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने मृतक के गले में फंसे मुर्गे को पाया, जिसने उसकी सांसें रोक दीं।
वही मृतक युवक के परिजनों ने शुरू में दावा किया कि युवक की मौत गिरने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला उनके करियर का सबसे अजीब और चौंकाने वाला मामला है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घटना जादू-टोने या अंधविश्वास से जुड़ी हो सकती है। लोगों द्वारा यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मृतक युवक निसंतान था और संतान प्राप्ति के अंधविश्वास के चलते उसने ऐसा कदम उठाया होगा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है, और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। डॉक्टर और पुलिस हर पहलू से इस घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं और घटना की पूर्ण जानकारी को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
