तुरतुरिया

कटगी में हाईवा ने मोटरसाइकिल को कुचला, तीन दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत

आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है वही नया वर्ष हर किसी के लिए उमंग एवं खुशिया लेकर आता है, लेकिन इस वर्ष किसी के परिवार के लिए दुख और मातम लेकर पहुंचा नया साल पर तीन नौजवान दोस्तों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौके पर मौत हो गई पूरे परिवार में दुःख का पहाड़ और गांव में मातम छा गया है।

नया वर्ष के दिन देर रात्रि गिधौरी कसडोल मुख्य मार्ग ग्राम कलमीडीह (कटगी ) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मेन रोड में हाईवा ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनो दोस्त युवकों की हाइवा में कुचला जाने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना कल 1 जनवरी देर रात 11:30 बजे का बताया जा रहा है। तीनों मृतक तुरतुरिया से पिकनिक मना कर वापस अपने घर ग्राम महराजी जा रहें थे मृतकों का नाम राजू कर्ष उम्र 23 वर्ष, परमेश्वर सिंह पैकरा उम्र 22 वर्ष, दुर्गेश कर्ष 26 वर्ष है ग्राम महराजी के रहने वाले है।

वही नायब तहसीलदार ईश्वर केवट ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रु का सहायता राशि प्रदान किया पूरे दुर्घटना को लेकर कसडोल पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button