लवन

लवन विधुत वितरण केंद्र में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन

( संवाददाता रॉकी साहू लवन )छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मनाए जा रहे ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव (वर्ष 2025-2026)’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सी एस पी डी सी एल द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 02 फरवरी को लवन विधुत वितरण केंद्र में रजत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया
सी.एस. पावर कंपनीज द्वारा 30 जनवरी से 06 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत लवन के विधुत वितरण केंद्र कार्यालय में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्षों की यात्रा का जश्न मनाना और सेवा संस्कृति और समृद्धि के संकल्प को दोहराना साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करना एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी विधुत योजनाओं की जानकारी उपभोक्ताओ तक पहुंचना है इस दौरान एकल कनेक्शन,घरेलू, क़ृषि कनेक्शन एवं समय पर बिल पटाने वाले उपभोक्ताओ क़ो प्रसस्थी पत्र प्रदान किया गया साथ ही मोर बिजली ऐप, ऑनलाइन बिल भुगतान एवं विधुत कॉल सेंटर 1912 आदि विभिन्न जानकारीया प्रदान की गईं इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू, मण्डल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी,बलौदाबाजार विद्युत कार्यपालन अभियंता आदित्य कुमार ठाकुर, मंडल सहायक अभियंता टी एस बिश्वास,जे ई नंदकुमार सोनवानी, जेई स्वाति साहू,पार्षद भूषण साहू, हरप्रसाद, पंकज कुमार अग्रवाल , नरेश साहू, गोविन्द घृतलहरे, विद्युत विभाग के कर्मचारी मनोज साहू,हितेश सिन्हा,देवेंद्र देवांगन, राजकुमार कैवर्त, संजोग वारेन, सूर्यकान्त तिवारी, उदित नारायण बरेठ, बनवारी बारवे, राजू साहू ,सोहन, विक्रांत, अमर, हरीश वर्मा, संजय,पुनीत, सुरेंद्र, सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button