

लोकनाथ साहू (जांजगीर चांपा )- किसानों ने की रवि फसल की शुरुआत ग्राम पंचायत अमोदी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में कृषकों द्वारा रवि फसल की तैयारी शुरु कर दी गई है । इस बीच आज अमोदी ग्राम पंचायत बम्हनीडीह क्षेत्र के कृषक घांसीराम साहू ने बताया कि खरीफ फसल काफी अच्छी हुए हैं ,
फसल कटने के बाद अपने खाने के लिए एकत्र करकें बाक़ी अनाज मंडी तक बिक्री के लिए भेज दिए हैं और रवि फसल की तैयारी में जूट गए हैं किन्तु अभी नयी सरकार के घोषणा पत्र के मुताबिक धान खरीदी शुरु नहीं की गई है फिर भी कृषकों द्वारा रवि फसल को लेकर अच्छी तैयारी पूर्ण हो गयी है ।
गाँव के कृषक घांसीराम ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष 5 एकड़ भूमि में वह रवि फसल उपज करतें हैं । रसायनिक खाद व जैविक दोनों खादों का प्रयोग कृषि में करतें हैं सिंचाई की व्यवस्था पर कृषक ने बताया की स्वयं की भूमि में कुआं और बोरवेल की व्यवस्था है , और नहर से भी सिंचाई के लिए प्रबंध है पर प्रत्येक कृषकों तक नहर का जल नहीं पहुंच पाता है जिसके कारण स्वयं की व्यवस्थाओं से सिंचाई की जातीं हैं सभी कृषकों का अब एक ही ख्वाहिश है नयी सरकार अपनी घोषणा पत्र के मुताबिक धान खरीदी जल्द ही शुरू करें जिससे और भी क़ृषी उपकरण यंत्र कर्ज इत्यादि कृषक मित्र छूट पा सके ।

