Uncategorized

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, सुई रखने की भी नहीं थी जगह

दिल्ली – प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते महाकुंभ में जाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त अमला न होने से हालात बेकाबू हो गए। भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ने लगी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों में ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदले जाने से मची भगदड़ में लोगों ने जान गंवाई। स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर आनी थी। लेकिन, ट्रेन आने के कुछ समय पहले ही प्लेटफॉर्म बदल दिया गया, जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई और यात्री अपना प्लेटफॉर्म बदलने के लिए भागने लगे। ऐसे में पुल पर बैठे यात्री दब गए और उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button