Uncategorized

भाजपा की मासिक बैठक में वृक्षारोपण करने दिया जोर

घोटिया (पलारी)। भाजपा कार्यालय पलारी में गुरुवार को भाजपा मंडल पलारी की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख वक्ता के तौर पर पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर योगेश चन्द्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजा मोर्चा दुर्गा महेश्वर उपस्थित रहे।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के पूर्व अध्यक्ष योगेश चन्द्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल अभियान न रहकर अब पूरे देश में जनआंदोलन बन गया हैं। यह अभियान हमारी माँ और धरती माँ के प्रति हमारी श्रद्धा के भाव का प्रकटीकरण हैं। आज पूरे देश में हर व्यक्ति अपनी माँ और धरती माँ दोनों के नाम से पौधा लगाकर उन्हें प्रणाम कर रहा है। इसमें हमें भी सहभागी बनते हुए एक पेड़ सभी को लगाना है। जन सहभागिता से ही किसी भी अभियान को सफल बनाया जा सकता है।आशा है आप सभी यह करके दिखाएंगे।

डॉ अजय राव ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम’ एक प्रेरणादायक पहल है। जिला स्तर पर शुक्रवार को नवोदय विद्यालय लवन में वृक्षारोपण किया जायेगा।इसका उद्देश्य मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को एकसाथ बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत लोग अपनी माताओं के नाम पर एक पेड़ लगा रहे हैं, जो न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करने का एक सुंदर तरीका भी है। सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में वृक्ष जरूर लगायें। भाजपा की इस राष्ट्रीय पहल को सफल बनायें। यह एक स्थायी और अर्थपूर्ण उपहार है जो पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। माताएं हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और इस पहल के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष अजा मोर्चा दुर्गा महेश्वर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरी दुनिया के लिए चिंता बना हुआ है। कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड ने ओजोन के स्तर को कम करने का काम किया हैं, जिससे पृथ्वी पर गर्मी बढ़ने लगी है और जलवायु परिवर्तन को अनुभव किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा चलाए गया एक पेड़ माँ के नाम अभियान जलवायु परिवर्तन के प्रति सटीक जवाब हैं।

सेवक व केशव का केक काटकर मनाया जन्मदिन

इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवक वर्मा, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी केशव साहू का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इन्हें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा गुलाम गौस, जिला प्रतिनिधि हेमंत साहू, मंडल महामंत्री पवन वर्मा, ताजेंद्र कन्नौजे, खोजराम कोसले, गजानन त्रिवेदी, केशरी वर्मा, राहुल चंद्राकर, योगेश वर्मा, राजेंद्र साहू, कासी घृतलहरे, संजू साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button