Uncategorized

फिंगेश्वर में झाड़ू लगाकर विधायक रोहित साहू ने की स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ

( राकी साहू ) 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत राजीम विधायक रोहित साहू ने नगर पंचायत फिंगेश्वर के विभिन्न स्थलों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा पूरे देश भर में मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक देश एवं प्रदेश भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर और स्वच्छता अभियान से हम सभी को गली, चौराहे ,मोहल्ले ,स्कूल कार्यालय ,सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरणा मिली मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को सुंदर एवं स्वच्छ बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है विधायक रोहित साहू ने स्वयं झाड़ू लगाई और लोगों को भी अपने आसपास स्वच्छ रखने अपील की इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button