
मोबाइल में कोलकाता से लेकर श्रीलंका तक महादेव बुक ऐप का 20 पैनल चलाने के इनपुट मिले हैं।
रायपुर – महादेव सट्टा ऐप केस में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं।
महादेव सट्टा एप मामले में बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव से पूछताछ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी से गिरफ्तार यादव अभी 05 दिवस की पुलिस रिमांड पर है।
ईओडब्ल्यू के अफसरों ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अब तक 20 से अधिक महादेव एप के पैनल का संचालन करना स्वीकार किया है जिसमें से वर्तमान में 04 पैनल श्रीलंका और 01 पैनल कोलकाता में चलना बताया। आरोपी से प्राप्त पैनलों के संबंध में जानकारी के आधार पर रायपुर पुलिस की टीम द्वारा कोलकाता में कार्यवाही की जा रही है । आरोपी अर्जुन यादव के मोबाइल फोन में महादेव एप से जुडे हुए बहुत से Whatsapp ग्रुप भी मिले हैं जिनमें से कुछ ग्रुप RTGS एकाउन्ट से और कुछ ग्रुप फेक एकाउन्ट से संबंधित हैं। ब्यूरो की टीम द्वारा ग्रुप्स से प्राप्त जानकारी के आधार पर 200 से अधिक ऐसे बैंक एकाउन्ट को चिन्हांकित करके लगभग 03 करोड रूपये की राशि इन बैंक खातों में फीज करवाया गया है। आरोपी से महादेव ऐप के पैसे से खरीदी गई एक फॉर्चूनर गाड़ी भी जप्त की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।




