जांजगीर चंपा

चांपा थाना प्रभारी को मिला डॉक्टरेट की उपाधि, बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर मिली पीएचडी की डिग्री,जन प्रतिनिधि दे रहे हैं बधाई एवम शुभकामनाएं

संवाददाता लोकनाथ साहू

जांजगीर चांपा नरेश पटेल वर्तमान में चांपा थाना में थाना प्रभारी के पद पर हैं पदस्थ,,
चांपा थाना प्रभारी को मिला डॉक्टरेट की उपाधि, बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर मिली पीएचडी की डिग्री,
  जिले के चांपा थाने के टीआई नरेश पटेल को छत्तीसगढ़ राज्य में पुलिस व्यवस्था के संबंध शोध करने पर पीएचडी डिग्री (डॉक्टरेट)की उपाधि प्रदान की गई है। जिससे परिजनों सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों सहित स्नेहजनों ने उनको बधाइयां दी है। निरीक्षक नरेश पटेल लंबे समय तक दुर्ग जिले में अपनी सेवाएं दी है। उसके बाद से दुर्ग जिले से स्थानांतरण होने के बाद वे जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाने में बतौर थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं।थाना प्रभारी श्री नरेश पटेल जी को इस उपलब्धि के  संवाददाता लोकनाथ साहू एवं मनमोहन ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कर वंदन अभिनंदन और स्वागत किया
जानकारी के मुताबिक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था के दो दशक दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ में विषय पर कला संकाय के इतिहास विषय से संबंधित प्रथम पीएचडी वायवा में शोधार्थी नरेश कुमार पटेल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपना शोधकार्य प्रस्तुत किया। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की पीएचडी सेल प्रभारी, डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि शोधनिर्देशक सेवा निवृत्त प्राध्यापक, डॉ. किशोर कुमार अग्रवाल तथा सह शोधनिर्देशक, साइंस कॉलेज, दुर्ग के सहायक प्राध्यापक, डॉ. अनिल कुमार पांडे के मार्गदर्शन में किये गये शोधकार्य को प्रस्तुत करते हुए नरेश पटेल ने छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था सन् 2000 से 2020 तक दुर्ग जिले के विशेष संदर्भ के रुप में गहराई से विश्लेषण किया। नरेश पटेल ने पुलिस विभाग में जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी
चांपा थाना टी आई से प्रेस वार्तालाप हुई तो उन्होंने बताया की अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने हेतु कड़ाई से पालन भी करेंगे और अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग दुरुस्त भी करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button